एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।यूपी की राजधानी में बुधवार देर रात उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब आलमबाग थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड जैसे सनसनी खेज वारदात हुई। घरेलू कलह के बाद आक्रोशित दामाद ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर अपने सास ससुर को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद भाग रहे आरोपों को पड़ोसियों ने दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

सुसराल पहुचने के बाद जगदीश की हुई कहासुनी

पुलिस के मुताबिक, इलाके में 75 वर्षीय अंतराम घर में 73 वर्षीय पत्नी आशा के साथ रहते थे। उन्होंने अपनी बेटी पूनम की शादी जगदीप सिंह नामक युवक से कई साल पहले की थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से पूनम और जगदीप सिंह में विवाद हो गया, जिसके बाद करीब 5 साल से पूनम अपने मायके में रह रही थी। आज बुधवार रात जगदीप अपनी ससुराल पहुंचा और पूनम से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में

धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि सास ससुर को बीच में बीच बचाव करना पड़ा। इस पर आक्रोशित जगदीप सिंह ने चाकू से अंतराम और आशा ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सनसनी के दौरे हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी मौके से भागने लगा चीख कुछ पुकार सुनकर पहुंचे भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही ।

यह भी पढ़े : तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइकें बरामद

यह भी पढ़े : कानपुर के ग्रीन पार्क में MLC और ADCP में भिड़ंत, ‘डील’ शब्द पर बवाल, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : मलिहाबाद असलहा तस्करी कांड: लल्लन खां का भतीजा तस्करी रैकेट का सरगना, विदेशी असलहों संग भागा

यह भी पढ़े : अपर सचिव की पत्नी समेत तीन महिलाओं से चैन लूटने वाला मुठभेड़ में घायल, दूसरा साथी भी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : हाईवे लूट-हत्या कांड का वांछित बदमाश एनकाउंटर में ढेर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *