एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के नगराम के बरकतनगर चौराहे के पास दारोगा अनुज भाटी वाहन की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर की बाइक से तीन युवक जा रहे थे तो दारोगा ने उन्हें रोका और कागज मांगा तो उलझ गया। तीनों दबंगों ने कागज दिखाने के बजाया दारोगा की वर्दी फाड़ दी। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बाद में यह मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो मंगलवार को तीनों दबंगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने धमकी देने वाले दबंगों को किया गिरफ्तार

एसीपी मोहनलालगंज रजीनश वर्मा ने बताया कि गोसाईगंज के साहनखेड़ा निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। दारोगा अनुज भाटी के मुताबिक सोमवार रात नौ बजे वह हेड कांस्टेबल नितेश कुमार वर्मा के साथ एक मामले की विवेचना कर लौट रहे थे। रास्ते में बरकत नगर चौराहे के पास उन्हें सड़क के बीच में एक बिना नंबर प्लेट की बाइक खड़ी दिखी। ऐसे में वह आसपास के लोगों से बाइक के बारे में पूछताछ करने लगे। तभी दुकान में बैठे महेंद्र ने सड़क पर खड़ी बाइक राहुल की बताई।

पुलिस ने पूछताछ करने के बाद तीनों को भेजा जेल

महेंद्र से बाइक के कागज मांगे तो दुकान के पीछे से गोसाईगंज के साहनखेड़ा निवासी धर्मेंद्र उर्फ बीरू, राहुल और नरेंद्र आए और उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर राहुल ने दारोगा का कालर पकड़ लिया। धर्मेंद्र और नरेंद्र उनसे मारपीट पर आमादा हो गए। यह देख थाने से पुलिस बल को बुलाया गया तो आरोपित भागने लगे। उनमें से टीम ने धर्मेंद्र को पकड़ लिया और राहुल व नरेंद्र भाग गए। जिन्हें पुलिस ने मंगलवार की शाम को पकड़ लिया। तीनों से पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े : तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइकें बरामद

यह भी पढ़े : कानपुर के ग्रीन पार्क में MLC और ADCP में भिड़ंत, ‘डील’ शब्द पर बवाल, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : मलिहाबाद असलहा तस्करी कांड: लल्लन खां का भतीजा तस्करी रैकेट का सरगना, विदेशी असलहों संग भागा

यह भी पढ़े : अपर सचिव की पत्नी समेत तीन महिलाओं से चैन लूटने वाला मुठभेड़ में घायल, दूसरा साथी भी गिरफ्तार

यह भी पढ़े : हाईवे लूट-हत्या कांड का वांछित बदमाश एनकाउंटर में ढेर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *