एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ। कानपुर के ग्रीन पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को एक क्रिकेट मुकाबले के दौरान भाजपा एमएलसी अरुण पाठक और एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा के बीच तीखी झड़प हो गई। विवाद उस वक्त हुआ जब एमएलसी का गनर हथियार के साथ स्टेडियम के अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था, जिसे एडीसीपी ने नियमों के तहत रोक दिया। यही बात एमएलसी को नागवार गुज़री और दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

एमएलसी अरुण पाठक अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे

मामला ‘सिंदूर कप 2025’ के दौरान का है, जिसमें सेना एकादश और सांसद एकादश के बीच टी-20 क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। एमएलसी अरुण पाठक अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे। गेट पर तैनात एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने उनके गनर को हथियार के साथ प्रवेश से रोक दिया। इसी दौरान एडीसीपी द्वारा कथित तौर पर “इन्हें तो पहले भी डील कर चुकी हूं” जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे अरुण पाठक भड़क उठे।

स्थिति बिगड़ती देख महापौर प्रमिला पांडेय मौके पर पहुंचीं

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एमएलसी बार-बार “डील करने का मतलब बताइए” कहते सुने जा रहे हैं। स्थिति बिगड़ती देख महापौर प्रमिला पांडेय मौके पर पहुंचीं और दोनों पक्षों को समझाकर एमएलसी को अपने साथ अंदर लेकर गईं।

सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा गरमाया

बाद में अरुण पाठक ने कहा कि “हथियार पर रोक का नियम सही है, लेकिन डील वाला बयान अपमानजनक है।” वहीं, एडीसीपी अंजलि ने स्पष्ट किया कि “मैं सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रही थी, मेरा किसी को अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था।”यह घटना जहां पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के रिश्तों पर सवाल खड़े कर रही है, वहीं सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा गरमाया हुआ है।

यह भी पढ़े : हाईवे लूट-हत्या कांड का वांछित बदमाश एनकाउंटर में ढेर

यह भी पढ़े : डीजीपी राजीव कृष्ण की पहल: कानून-व्यवस्था सुधार के लिए पुलिस का एक्शन प्लान तैयार”

यह भी पढ़े : यूपी में आईपीएस अफसरों के बड़े तबादले,एस.बी. शिरडकर को नया दायित्व

यह भी पढ़े : मलिहाबाद असलहा तस्करी कांड: लल्लन खां का भतीजा तस्करी रैकेट का सरगना, विदेशी असलहों संग भागा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *