एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी के गोसाईगंज थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने उस समय दरिंदगी की जब किशोरी के माता-पिता घर से बाहर गए थे। घर पर केवल अकेले किशोरी थी। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
माता-पिता गए थे बाहर, घर पर केवल किशोरी थी
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक महिला ने थाने में आकर तहरीर दी कि 27 जून को दोपहर बारह बजे जब उनका पति मजदूरी करने गया था, उसी समय वह भी बाजार से कुछ सामान लेने चली गई। इस दौरान उनकी नौ वर्षीय बेटी अकेले घर पर थी। इसी दौरान बलवीर गौतम के द्वारा बहला फुसलाकर अरविंद चौधरी के निर्माणाधीन मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर आरोपी को दबोचा
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। टीम ने अभियुक्त को चौबीस घंटे के अंदर एयरपोर्ट बाउंड्री के पास पुराने रनवे से शनिवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त का नाम बलवीर गौतम पुत्र मंगेर लाल निवासी ग्राम जालेपारा थाना मिश्रिख जनपद सीतापुर है। हाल में अरविंद चौधरी का मकान निकट यूनीवर्सल स्कूल न्यू रहीमाबाद में रह रहा था।
यह भी पढ़े : पेपर रोल के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 96 लाख का गांजा, तीन गिरफ्तार
यह भी पढ़े : आई लव यू बिट्टू बाबू लिख युवक ने खाईं 40 गोलियां, मेटा अलर्ट पर यूपी पुलिस ने बचाई जान
यह भी पढ़े : बलिया पुलिस के साथ मुठभेड़ में गौ हत्यारे के पैर में लगी गोली
यह भी पढ़े : मलिहाबाद में हकीम के घर में चल रही थी अवैध असलहा फैक्ट्री, एक गिरफ्तार
