एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी में स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में कैंसर मरीज की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बांदा जनपद के महुटा गांव निवासी 45 वर्षीय दादूराम, पुत्र अलगोजा अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए कैंसर संस्थान में आए थे। शाम करीब 5:30 बजे दादूराम संस्थान के ओटी ब्लॉक की छत से अचानक नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कैंसर रोग से पीड़ित था मरीज, काफी दिन से चल रहा था उपचार
हादसे की जानकारी मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्रथम दृष्टया परिजनों द्वारा बताया गया कि दादूराम कैंसर रोग से पीड़ित थे और कुछ समय से इलाज के लिए लखनऊ लाए गए थे। उन्हें पहले पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें कल्याण सिंह कैंसर संस्थान रेफर किया गया। परिजनों ने यह भी बताया कि दादूराम को कभी-कभी दौरे (फिट्स) पड़ते थे। आशंका जताई जा रही है कि ऐसे ही दौरे के दौरान वे अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर पड़े।
एक बार फिर लापरवाही आयी सामने
घटना के बाद संस्थान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मरीज कैसे और किन परिस्थितियों में ओटी ब्लॉक की छत तक पहुंचा और वहां सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। मामले में लापरवाही की कोई संभावना हो तो उसके अनुसार आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़े : आई लव यू बिट्टू बाबू लिख युवक ने खाईं 40 गोलियां, मेटा अलर्ट पर यूपी पुलिस ने बचाई जान
यह भी पढ़े : बलिया पुलिस के साथ मुठभेड़ में गौ हत्यारे के पैर में लगी गोली
यह भी पढ़े : मलिहाबाद में हकीम के घर में चल रही थी अवैध असलहा फैक्ट्री, एक गिरफ्तार
यह भी पढ़े : डीजीपी ने कहा- मोहर्रम में साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियों पर रहे पुलिस की नजर
