संजीव सिंह, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के सिवन राय का टोला गांव में बुधवार की रात्रि लगभग डेढ़ बजे तेरहवीं से लौट रहे युवक की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।गुरुवार की सुबह एसपी ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का निरिक्षण कर हमलावरों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।
हमलावर पंद्रह से सत्रह साल के बताए जा रहे
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित सिवन राय का टोला के रहने वाले गोलू यादव पुत्र हरेंद्र यादव गांव में ही तेरहवीं में गया था। कार्यक्रम से वापस आ रहा था तो रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों के बीच कहा सुनी हो गयी। सभी पंद्रह से सत्रह साल के बताए जा रहे हैं। जिनमें कुछ किशोरों द्वारा गोलू यादव को चाकू मार कर हत्या कर दी गयी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ हमलावरों की पहचान भी की
पुलिस की फील्ड युनिट द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि मृत युवक के परिजनों से तहरीर मिली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ हमलावरों की पहचान भी की है। जिसके आधार मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। घटना में शामिल अन्य की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गयी हैं। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है। लोगों को समझा बुझा कर शान्त करा दिया गया है।
यह भी पढ़े : आई लव यू बिट्टू बाबू लिख युवक ने खाईं 40 गोलियां, मेटा अलर्ट पर यूपी पुलिस ने बचाई जान
यह भी पढ़े : बलिया पुलिस के साथ मुठभेड़ में गौ हत्यारे के पैर में लगी गोली
यह भी पढ़े : मलिहाबाद में हकीम के घर में चल रही थी अवैध असलहा फैक्ट्री, एक गिरफ्तार
यह भी पढ़े : डीजीपी ने कहा- मोहर्रम में साम्प्रदायिक तत्वों की गतिविधियों पर रहे पुलिस की नजर

