एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अम्बेडकरनगर जिले के महरूआ थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह न्याय न मिलने पर फूट-फूटकर रोने लगीं। वे अपने पति संजय सिंह के साथ थाने पहुंची थीं, जहां पुलिस द्वारा अनसुनी किए जाने पर उन्होंने थाने के भीतर ही धरना शुरू कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसने शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस पर आरोप: नहीं हो रही कार्रवाई

रिंकल सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंगों ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी, लेकिन थाने में शिकायत देने के बावजूद किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि जब उन्होंने सरकारी तालाब के रास्ते को बाधित किए जाने का विरोध किया, तो दीपक सिंह, अवनीश सिंह और राजन सिंह ने उनके घर में घुसकर हमला किया और गंभीर रूप से धमकाया।

धरने पर बैठीं रिंकल सिंह, महिला पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप

थाने में सुनवाई न होते देख रिंकल सिंह अपने पति के साथ धरने पर बैठ गईं। कुछ देर बाद किछौछा नगर पंचायत के चेयरमैन ओमकार गुप्ता भी समर्थन में पहुंच गए। मामला बढ़ते देख पुलिस ने आरोपी विनय सिंह उर्फ शिंपू को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की, लेकिन रिंकल सिंह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी रहीं।

स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा महिला पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचीं और रिंकल सिंह को जबरन उठाकर उनके घर छोड़ा गया। रिंकल का आरोप है कि वाहन में बैठाते समय महिला आरक्षियों ने उनके साथ अभद्रता की।घर पहुंचने के बाद रिंकल सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सौतेले पिता ने बेटी की चाकू से गोदकर की हत्या,बचाने पहुंची मां को भी किया घायल

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती जल्द, अगले माह नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना

यह भी पढ़े : स्कूटी सवार महिला को डंपर ने रौंदा, मौत

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री आवास के पास महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

यह भी पढ़़े: लखनऊ आकर दो विदेशी युवतियों ने पहचान छिपाने को कराई प्लास्टिक सर्जरी फिर करने लगी …

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *