एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी में युवतियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। अब आशियान और आलमबाग के बीच एक युवती के साथ कैब चालक द्वारा छेड़छाड़ किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर चौराहे पर युवती को छोड़कर हो गया फरार

जानकारी के लिए बता दें कि आशियाना की रहने वाली एक युवती ने कहीं जाने के लिए कैब बुक किया था। युवती का आरोप है कि कैब चालक जैसे आशियाना और आलमबाग के बीच पहुंचा तो छेड़खानी शुरू कर दी। कैब चालक नशे की हालत में था। जब उसने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए शोर मचाई तो वह हाेमगार्ड चौराहे पर उतारकर भाग गया।

पुलिस ने सीसीटीबी कैमरे की मदद से कैब चालक को किया गिरफ्तार

युवती कैब से उतरने के बाद सीधे आलमबाग कोतवाली पहुंचकर कैब चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने के बाद कैब चालक राहुल की तलाश शुरू की।सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से रविवार को पुलिस ने कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने कैब चालक से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

राजधानी में सुरक्षित नहीं बेटिंयां

यूपी की राजधानी में आये दिन युवतियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो रही है। इसके बाद पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जब कहीं कोई घटना होती है तो एक या दो दिन पुलिस तेजी दिखाती है। इसके बाद फिर भूल जाती है। यहीं वजह है कि छेड़खानी करने वाले अपनी हरकत करने से बाज नहीं आ रहे है।

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती जल्द, अगले माह नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना

यह भी पढ़े : स्कूटी सवार महिला को डंपर ने रौंदा, मौत

यह भी पढ़़े: लखनऊ आकर दो विदेशी युवतियों ने पहचान छिपाने को कराई प्लास्टिक सर्जरी फिर करने लगी …

यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट या कुछ और ? लखनऊ में विदेशी युवतियों की मौजूदगी से खुफिया एजेंसियां सतर्क

यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट या कुछ और ? लखनऊ में विदेशी युवतियों की मौजूदगी से खुफिया एजेंसियां सतर्क

यह भी पढ़े : इंदिरा नगर में भीषण आग: टीन शेड की 16 दुकानें जलकर राख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *