एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।एयर इंडिया ने लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली अपनी दो प्रमुख उड़ानों को आगामी 25 दिनों के लिए रद्द कर दिया है। यह फैसला एयरलाइन ने “ऑपरेशनल कारणों” के आधार पर लिया है, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, खासकर व्यापारिक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

सूचना एयर इंडिया ने संबंधित यात्रियों को ईमेल और SMS के जरिए भेजी

फ्लाइट रद्द होने की सूचना एयर इंडिया ने संबंधित यात्रियों को ईमेल और SMS के जरिए भेजी है। हालांकि एयरलाइन ने टिकट बुक करा चुके यात्रियों को रिफंड का विकल्प और भविष्य में यात्रा करने की सुविधा देने की बात कही है। बावजूद इसके, नियमित यात्रियों में इस निर्णय को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में एयर इंडिया की एक तकनीकी समस्या अहमदाबाद में सामने आई थी, जिसका असर कई उड़ानों पर पड़ा है। पिछले कुछ हफ्तों में एयर इंडिया द्वारा लखनऊ से जुड़ी 13 से अधिक फ्लाइटें रद्द की जा चुकी हैं।

उड़ानों का संचालन कब से दोबारा शुरू होगा स्पष्ट नहीं

गौरतलब है कि लखनऊ से दिल्ली की उड़ानें न सिर्फ सरकारी और कारोबारी यात्रियों के लिए जरूरी हैं, बल्कि आम यात्रियों की सुविधाओं से भी जुड़ी हुई हैं। एयर इंडिया की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उड़ानों का संचालन कब से दोबारा शुरू होगा।इस बीच यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं की तलाश करनी पड़ रही है, जिससे अन्य एयरलाइनों की बुकिंग पर भी असर पड़ा है। एयर इंडिया द्वारा बार-बार की जा रही उड़ान रद्दीकरण की घटनाएं उसकी सेवाओं पर सवाल भी खड़े कर रही हैं।

यह भी पढ़़े: लखनऊ आकर दो विदेशी युवतियों ने पहचान छिपाने को कराई प्लास्टिक सर्जरी फिर करने लगी …

यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट या कुछ और ? लखनऊ में विदेशी युवतियों की मौजूदगी से खुफिया एजेंसियां सतर्क

यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट या कुछ और ? लखनऊ में विदेशी युवतियों की मौजूदगी से खुफिया एजेंसियां सतर्क

यह भी पढ़े : इंदिरा नगर में भीषण आग: टीन शेड की 16 दुकानें जलकर राख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *