एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।राजधानी में ट्रैफिक सिपाही का नशे में धुत वीडियो वायरल हाेने के मामले में डीसीपी यातायात ने गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। जांच में एल्कोहल की पुष्टि होने पर यातायात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चमी को सौंपी गई है। इस कार्रवाई से विभाग में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। चूंकि इस कार्रवाई से विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासन हीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुरुवार को वायरल हुआ था वीडियो, जांच में एल्कोहल की पुष्टि

बता दें कि यातायात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह की ड्यूटी रेशर-17 क्षेत्र-जयपुरिया, जीवन प्लाजा से हुसड़िया, ग्वारी, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन, लखनऊ तक लगायी गयी थी, परन्तु डूयूटी के दौरान इन्हें अचेत अवस्था में पाये जाने पर सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात, पूर्वी से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करायी गयी । जांच रिपोर्ट के अनुसार यातायात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान मादक द्रव्य (एल्कोहल) का सेवन किया जाना पाया गया, जो इनके पदीय दायित्वों के विपरित, अपने कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता एवं लापरवाही किया जाना पाया गया।

यातायात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पर गिरी गाज

जांच रिपोर्ट के आधार पर यातायात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए प्रारम्भिक जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए राधा रमण सिंह सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात पश्चिमी को सौंपी गयी हैं। बता दें कि गुरुवार को नशे में धुत ट्रैफिक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसमें हुसड़िया पुल के नीचे शराब के नशे में धुत यह पुलिसकर्मी राहगीरों से उलझता रहा और हंगामा करता रहा। वहीं राहगीरों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और जांच बैठी।

यह भी पढ़े : डीपफेक के खिलाफ श्रावस्ती पुलिस की मुहिम को लंदन में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

यह भी पढ़े : पांच साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास, गिरफ्तार

यह भी पढ़े : एएनटीएफ ने चौबीस घंटे में 2.40 करोड़ की ड्रग्स बरामद, महिला तस्करों समेत पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी के फरार पत्नी आफ्शा के बैंक खाते की धनराशि हुई फ्रीज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *