एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मारपीट की शिकायत करने जा रहा एक युवक बुधवार-गुरुवार की रात में जब मुरादनगर थाने के सामने पहुंचा तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना से गुस्साए लोगों ने थाने के सामने जमकर हंगामा किया। पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।

कार निकालने को लेकर पहले हुआ विवाद

घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार रात दस बजे रास्ते से कार निकालने को लेकर रवि शर्मा व अजय, मोंटी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद अजय, मोंटी ने रवि शर्मा के घर में घुसकर मारपीट की। जिसके बाद रवि शर्मा अपने भाई के साथ मुरादनगर थाने में मारपीट की शिकायत करने थाने जा रहा था। जब वह थाने के सामने पहुंचा। तभी आरोपी वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चार गोली लगने से रवि शर्मा लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गए।

थाने के सामने परिजनों ने पहुंचकर किया हंगामा

गोली मारने के आरोपी मौके से फरार हो गए। उसे तत्काल ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान मृतक के परिजन व अन्य लोग थाने के सामने इकट्ठे हो गए और जमकर हंगामा किया पुलिस ने लोगों को समझाया-बुझाया।मरने वाला युवक रवि शर्मा मिल्क रावली का रहने वाला है। डीसीपी ग्रामीण एसएन तिवारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

युवक की गोली मारकर हत्या मामले में थाना प्रभारी व दो दरोगा निलंबित

मुरादनगर थाने के सामने युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में थाना प्रभारी मुरादनगर व दो दरोगा निलंबित कर दिये गये है। पुलिस कमिश्नरेट ने इसको लेकर बयान जारी किया है जिसमें बताया गया है कि पुलिस कमिश्नर ने मुरादनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह तोमर, रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक सूबे सिंह तथा बीट प्रभारी उपनिरीक्षक मोहित सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उधर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े :नशीला पदार्थ पिलाकर प्रेमी ने दोस्तों संग प्रेमिका से किया दुष्कर्म

यह भी पढ़े : थाना प्रभारी पर भीड़ ने बरसाए लाठी-डंडे, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

यह भी पढ़े : एएनटीएफ ने चौबीस घंटे में 2.40 करोड़ की ड्रग्स बरामद, महिला तस्करों समेत पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़े : मुख्तार अंसारी के फरार पत्नी आफ्शा के बैंक खाते की धनराशि हुई फ्रीज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *