smupnews

एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही विमान से टकराया पक्षी, बाल-बाल बचे 180 यात्री

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट से रविवार को एक विमान उड़ाने भर रही थी। इसी दौरान एक पड़ी विमान से आकर टकरा गया।हालांकि पायलट की कुशलता के चलते विमान क्रैश होने से बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से कोलकाता भेजा गया।

बता दें कि एयर एशिया की लखनऊ कोलकाता उड़ान के लिए विमान रनवे पर जैसे ही आगे बढ़ा उसके दूसरे इंजन से एक पक्षी टकरा गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोका। उस समय विमान के इंजन पूरी शक्ति से काम कर रहे थे। विमान में 180 यात्री सवार थे। इन यात्रियों को वापस एयरपोर्ट भेज दिया गया है।

उड़ान संख्या आई 5- 319 कोलकाता जाने के लिए रनवे पर थी। टेक ऑफ से चंद सेकंड पहले ही एक पक्षी टकरा गया। घटना सुबह 10:50 बजे की है। पक्षी टकराने की खबर मिलते ही यात्रियों को वापस एयरपोर्ट पर लाया गया।इसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से कोलकाता भेजा गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *