एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लखनऊ के लोग दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।कुल मिलाकर कहा जा तो लखनऊ वासियों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। लोग बाहर निकले तो धूप से और घर में रहे तो भीषण गर्मी में तप जा रहे है। ऐसे में बिजली भी साथ नहीं दे रही है। रात दिन बिजली की कटौती जारी है। जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।

बिजली के आने व जाने का नहीं रह गया समय

बता दें कि शहर के कई इलाकों में रोजाना घंटों बिजली गुल रहने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। चौक, राजाजीपुरम, इंदिरा नगर, आशियाना, अलीगंज, गोमतीनगर, विकासनगर जैसे क्षेत्रों में अनियमित आपूर्ति और बार-बार ट्रिपिंग की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। गर्मी से बेहाल बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे पंखों और कूलरों के बिना दिन-रात झुलसने को मजबूर हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना सरकारी व प्राइवेट दफ्तर जाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को करना पड़ रहा है। चूंकि रात के समय बिजली गुल होने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही।

तैयारी न होने के कारण आम लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ना आम बात है, लेकिन पावर कॉरपोरेशन इसकी तैयारी पहले से क्यों नहीं करता? जगह-जगह ट्रांसफॉर्मर फुंकने और ओवरलोड की वजह से लोड शेडिंग की जा रही है। ऐसे में इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इन दिनों लोगों की आम शिकायत है कि बिजली जाने पर अगर फोन किया जाता है अधिकारियों व कर्मचारियों का फोन उठता ही नहीं। यही हाल ट्रोल फ्री नंबर का है। घंटी जाती रहती है और कोई जवाब नहीं मिलता है। यही हाल रहा तो लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे ।

तकरोही समेत कई मुहल्लों में दिन में गुल रही बिजली

शहर के इंदिरानगर के तकरोही क्षेत्र में बिजली के आने व जाने का कोई समय नहीं है। दिन में बिजली वैसे ही आते जाती रहती है , अब तो रात में भी कटौती शुरू हो गई है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में रात के समय न तो घर के अंदर आराम मिल पा रहा है और न ही बाहर। बुधवार को सुबह 11 बजे के आसपास तकरोही में बिजली गुल हो गई और बताया जा रहा है कि दोपहर दो बजे के बाद भी नहीं आयी। एेसे में इस भीषण गर्मी में लोग घरों के अंदर बैठे -बैठे उबल जा रहे है। बिजली विभाग द्वारा इस तरह तनिक भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों से बात की गई तो बताया कि फाल्ट हुआ है।

यह भी पढ़े : आयुष्मान योजना में करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी का मामला, केस दर्ज

यह भी पढ़े : बुद्धेश्वर चौराहे पर सड़क पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : शौक को पूरा करने के लिए महिलाओं से छीनने लगे चेन, तीन गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *