एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से आज भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (Indian Railways Institute of Transport Management) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय रेल प्रबंधन सेवा/यातायात (IRMS/Traffic) के 2022 सिविल सेवा बैच के 16 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।

डीजीपी ने यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर डाला प्रकाश

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्य प्रणाली, प्रशासनिक दक्षता, नवाचारों व तकनीकी उन्नयन की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस सेवा व रेलवे जैसे बड़े तंत्रों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और प्रौद्योगिकी का समावेश अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने अधिकारियों को देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

यह भेंट प्रशासनिक समन्वय का रही प्रतीक

उल्लेखनीय है कि उक्त सभी अधिकारी 13 जून से देशभर में अपने क्षेत्रीय पदस्थापन पर जाकर भारतीय रेलवे के विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का कार्यभार संभालेंगे। इन अधिकारियों ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में प्रारंभिक प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद आईआरआईटीएम लखनऊ में अपने विशेष प्रशिक्षण के अंतिम चरण में हैं।

इस दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान से वरिष्ठ प्राध्यापक (प्रशासन) स्वदेश कुमार सिंह, डीन शिशिर सोमवंशी एवं कोर्स निदेशक अम्बर प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।यह भेंट न केवल प्रशासनिक समन्वय का प्रतीक रही, बल्कि भावी रेलवे अधिकारियों को उत्तर प्रदेश पुलिस जैसे विशाल संगठन की कार्यशैली से परिचित कराने का एक सार्थक अवसर भी बना।

यह भी पढ़े : आयुष्मान योजना में करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी का मामला, केस दर्ज

यह भी पढ़े : बुद्धेश्वर चौराहे पर सड़क पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : शौक को पूरा करने के लिए महिलाओं से छीनने लगे चेन, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़े : शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर छात्रा की वायरल कर दी अश्लील वीडियाे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *