होमउप्र न्यूज़छुपकर प्यार कर रहे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने दबोचा, फिर मंदिर...

छुपकर प्यार कर रहे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने दबोचा, फिर मंदिर में कराई शादी

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक प्रेमी जोड़ा छिपकर प्यार कर रहे थे। इस दौरान जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो दोनों को धर दबोचा। इसके बाद बिना मारे पीटे दोनों को मंदिर में ले जाकर शादी कर दी। यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

घटना आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के मैनुद्दीन पुर गांव की है। बताया जा रहा है कि अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और थाने ले गए। बाद में दोनों पक्षों में सहमति बनने पर माता के मंदिर में ले जाकर प्रेमी-प्रेमिका का विवाह करा दिया गया।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बछुआ पार गांव निवासी राहुल राजभर और अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान प्रेमी गांव में बराबर अपनी प्रेमिका से मिलने आता था। आज ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने लड़के के परिजनों को अपने ही गांव में बुलाया। दोनों पक्ष की सहमति से प्रेमी युगल की माता मंदिर में शादी करा दी गई। लड़का और लड़की ने एक दूसरे से खुशी-खुशी विवाह कर लिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments