होमउप्र न्यूज़खेलों से आपसी सद्भाव व सामंजस्य भी बढ़ता है:केशव प्रसाद मौर्य

खेलों से आपसी सद्भाव व सामंजस्य भी बढ़ता है:केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने आज बस्ती में सांसद खेल महाकुम्भ के समापन अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सांसद खेलों को शुरू करने वाले वे पहले प्रधानमंत्री है। उन्होंने कहा कि बस्ती जैसा खेल आयोजन देश में कही नहीं हुआ है। ऐसे आयोजन प्रतिभागियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते है। प्रधानमंत्री न केवल खेल बल्कि बोर्ड परीक्षार्थियों को भी प्रेरित करते है, ताकि वे तनावमुक्त होकर परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के राज्य परिवहन मंत्रालय की ओर से बस्ती जनपद में रिंगरोड, चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग, रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण स्वीकृत हुआ है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर उन्होंने बास्केटबाल, बालीबाल, फुटबाल, क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, दौड़, बैडमिन्टन आदि खलों के विजयी टीमों को शील्ड एंव नकद पुरस्कार प्रदान किया।

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि इस वर्ष कुल 112 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दिसम्बर माह में ब्लाक स्तरीय खेल आयोजित हुए, जिसमें लगभग तीन लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महाकुंभ में विभिन्न प्रतियोगिताओं के कुल 4230 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें 212-212 को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार तथा 186 को तृतीय पुरस्कार दिया गया। 616 सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में बस्ती जनपद के खेल की असंख्य प्रतिभाए राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम का संचालन विवेकानन्द मिश्र ने किया। इस अवसर पर विधायक शलभमणि त्रिपाठी, महेश शुक्ला, अशोक सिंह, जगदीश शुक्ल, के.डी. चौधरी, अनूप खरे, प्रमोद पाण्डेय, ब्लाक प्रमुखगण, राकेश श्रीवास्तव, अनिल दूबे तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments