होमउप्र न्यूज़अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2022 के विजेता बने अमेठी के मासूम आदर्श

अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2022 के विजेता बने अमेठी के मासूम आदर्श

कहते हैं प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती है। अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरपुर में निवास करने वाले अनुराग मिश्र के मासूम पुत्र आदर्श मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर साबित कर दिया।आदर्श रामनगर स्थित राजर्षी रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल में कक्षा एक का छात्र है।

बताया जाता है कि यह शुरू से ही बहुत ही प्रतिभाशाली बालक है ।सबसे बड़ी बात तो यह है कि अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की हिंदी बेहद कमजोर दिखाई पड़ती है ,लेकिन लोगों की इस धारणा को इस छोटे से बच्चे ने खत्म कर दिया। क्योंकि इसकी हिंदी इतनी अच्छी है कि यह बड़े बड़ों को मात दे देता है। हो भी क्यों ना क्योंकि यह गुण इसको अपने दादा जी से मिला है। इसके दादाजी तारकेश्वर मिश्रा प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के जिला संवाददाता है।

आदर्श मिश्रा ने हिंदी विकास संस्थान नई दिल्ली के द्वारा आयोजित हिंदी ओलंपियाड 2022 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसको यह स्वर्ण पदक विद्यालय स्तर प्रतिभाग करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया है। फिलहाल आदर्श मिश्रा को उसके स्कूल के सभी स्टाफ की उपस्थिति में प्रिंसिपल के द्वारा गोल्ड मेडल दिया गया और सभी गुरुजनों ने बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

आदर्श के द्वारा गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर क्षेत्रों समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। ऐसे में आदर्श के दादाजी ने आदर्श द्वारा हासिल की गई इस उपलब्धि पर गौरवान्वित होते हुए बताया कि बचपन से ही यह बहुत ही प्रखर है। निसंदेह है आगे चलकर यह हमारे घर परिवार का तथा समाज का नाम रोशन करेगा। जो भी है सब प्रभु की कृपा कथा दीदी उषा रामायणी मां कालिका और परमहंस महाराज के साथ पूर्वजों एवं श्रेष्ठ जनों के आशीर्वाद का परिणाम है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments