लखनऊ ।गोमतीनगर में सोमवार देर रात नशे में विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई बाबूलाल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बाबूलाल नशे की हालत में घर आकर गाली-गलौज कर रहा था और मां-बहन से मारपीट करने लगा। छोटे भाई सनी ने विरोध किया, तो दोनों में झगड़ा बढ़ गया। सनी ने गुस्से में आकर बाबूलाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नशा करने को लेकर हुआ पहले विवाद

घटना गोमतीनगर के विनीत खंड इलाके की है, जहां रहने वाला बाबूलाल नशे का आदी था। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात को वह नशे की हालत में घर पहुंचा और बहन व मां के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने घर में झगड़ा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद छोटा भाई सनी, जो कि बेंगलुरु में नौकरी करता है और इन दिनों छुट्टियों पर घर आया था, इस व्यवहार का विरोध करने लगा। इसी बीच दोनों भाइयों के बीच कहासुनी बढ़ गई और सनी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से बाबूलाल पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़े : तपते चौराहों के सिपाही: जब 43 डिग्री की लू में भी ट्रैफिक पुलिस नहीं छोड़ती मोर्चा

फॉरेसिंक टीम ने पहुंचकर जुटाए साक्ष्य

हमले में बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने जब तक कुछ समझा, उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घर से चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। फौरन पुलिस को सूचना दी गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़े : मां शादी करने को राजी न हुई तो बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

बाबूलाल आये दिन शराब पीकर घर में करता था हंगामा

गोमतीनगर थाना प्रभारी के अनुसार, बाबूलाल शराब पीकर अक्सर घर में हंगामा करता था। पुलिस ने आरोपी सनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू कलह का लग रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *