होमउप्र न्यूज़प्रदेश सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के दायित्वों में...

प्रदेश सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छह आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव कर दिया। साथ ही कृषि विभाग के दो अधिकारियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वहीं, तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने के लिए अनापत्ति प्रदान की गई है।

आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव

संयुक्ता समद्दार, प्रमुख सचिव, राजनीतिक पेंशन एवं नागरिक सुरक्षा, को अब उनके वर्तमान कार्यभार के साथ प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

-वर्तमान में इस पद का कार्यभार देख रहीं अपर मुख्य सचिव मोनिका एस गर्ग 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने जा रही हैं।

-दिव्य प्रकाश गिरी, विशेष सचिव आबकारी, को विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में स्थानांतरित किया गया है।

-देवेंद्र सिंह कुशवाहा, विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, को विशेष सचिव आबकारी विभाग बनाया गया है।

-रजनीश चंद्र, विशेष सचिव समाज कल्याण, को विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

-राजेंद्र सिंह, विशेष सचिव ग्राम्य विकास, को विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग में भेजा गया है।

-पूजा यादव, जो अब तक प्रतीक्षारत थीं, को सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड नियुक्त किया गया है।

कृषि विभाग में कार्रवाई

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर फसलों के उत्पादन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।निलंबित अधिकारियों में नत्थूलाल गंगवार, प्रबंधक, राजकीय ऊसर सुधार प्रक्षेत्र और राम तेज यादव शामिल हैं।इन दोनों पर कृषि कार्यों में शिथिलता और उदासीनता का आरोप लगाया गया है।

आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की स्वीकृति

-राज्य सरकार ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजने के लिए अनापत्ति दी है।

-इसमें कानपुर के पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, एडीजी पुलिस मुख्यालय आनंद स्वरूप और सहारनपुर के एसएसपी रोहित सिंह सजवाण शामिल हैं।

-जल्द ही इन अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा और उनकी जगह नए अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments