होमउप्र न्यूज़पहलगाम हमले पर टिप्पणी: नेहा सिंह राठौर के खिलाफ देशविरोधी पोस्ट का...

पहलगाम हमले पर टिप्पणी: नेहा सिंह राठौर के खिलाफ देशविरोधी पोस्ट का मामला दर्ज

लखनऊ । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करना लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को भारी पड़ गया। लखनऊ में उनके खिलाफ देशविरोधी पोस्ट करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

कवि अभय प्रताप सिंह ने हजरतगंज थाने में दी तहरीर

राजधानी के गुडंबा स्थित वुडलैंड पैराडाइज के निवासी कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने रविवार को हजरतगंज थाने में नेहा सिंह राठौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक विक्रम ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, नेहा ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने और धर्म तथा जाति के आधार पर समुदाय विशेष के विरुद्ध भड़काने का प्रयास किया।शिकायत में यह भी आरोप है कि नेहा ने हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें देश विरोधी बातें करते हुए दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ाने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़े : सोशल मीडिया पर फर्जी चिकनकारी पेज बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए नेहा राठौर को भेजेगी नोटिस

पुलिस के अनुसार, नेहा सिंह राठौर के विवादित बयान पाकिस्तान में तेजी से वायरल हो रहे हैं और वहां की मीडिया उनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए कर रही है। इस घटनाक्रम से भारत की छवि और सम्मान को नुकसान पहुंचने का आरोप लगाया गया है।इस मामले में आईटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही नेहा सिंह राठौर को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी।

यह भी पढ़े : ICICI बैंक में जमा हुए नकली नोट, शराब कंपनी के खाते से जुड़े मामले में जांच तेज

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments