smupnews

गणतंत्र दिवस पर नहीं गुल होगी बिजली, सीएम योगी का फरमान

गणतंत्र दिवस पर इस बार योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। फैसला यह है कि गणतंत्र दिवस पर उत्तर प्रदेश बिजली कटौती से मुक्त होगा। यह फरमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी कर दिया है। साथ ही निर्देश दिया है कि सभी महानगरों में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। ताकि गणतंत्र दिवस मनाने में कहीं किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सीएम द्वारा अफसरों को दिए गए आदेश

गणतंत्र दिवस पर यूपी को बिजली कटौती मुक्त रखने के क्रम में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने बताया कि पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस क्रम में यूपी सरकार पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए संकल्पित है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्राप्त हो, इसके लिये वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

मांग के अनुरूप पर्याप्त उपलब्धता

पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय स्तर पर वितरण में लगे हुये अधिकारियों एवं कार्मिकों को कहा गया है कि वे पूरी सजगता बरतें। स्थानीय दिक्कतों को तत्काल ठीक किया जाये, इसके लिये आवश्यक मैन पावर एंव सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित हो। वर्तमान समय में प्रदेश में शेड्यूल के अनुरूप महानगरों, जिला मुख्यालयों, ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में 24 घण्टे, ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 18 घण्टे, तहसील, मुख्यालयों एवं नगर पंचायत को 21.30 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में डिमान्ड के सापेक्ष पर्याप्त बिजली की उपलब्धता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *