smupnews
  • उप्र न्यूज़
  • देश प्रदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

Type and hit Enter to search

उप्र न्यूज़देश प्रदेश

लखनऊ में प्रेमी युगल का पेड़ से लटका मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Meenakshi
मार्च 11, 2025 2 Mins Read
0 Comments

लखनऊ। यूपी की राजधानी के इटौंजा थानाक्षेत्र में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। प्रेमी युगल ने जिस पेड़ पर लटके मिले उसके पास एक जैकेट में लिखा मिला की हम दोनों की इच्छा है कि एक साथ दफनाया जाए। क्योंकि हम दोनों शादी शुदा हैं। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवती तीन दिन पहले युवक के घर आयी थी। जिसका लोग विरोध कर रहे है। इसकी बात को लेकर दोनों काफी परेशान थे।

ग्राम अटेसुआ की घटना, पुलिस ने पहुंचकर एकत्र किये साक्ष्य

अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार की शाम को इटौंजा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अटेसुआ में आम के पेड़ के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर एक युवक ने युवती के साथ आत्महत्या कर लिया है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के साथ-साथ उच्चाधिकारी द्वारा मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर साक्ष्य एक किये गये। दोनों मृतकों के शव का सूक्ष्म परीक्षण करने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मौके पर स्थिति सामान्य है, कारण के बारे में पता लगाया जा रहा है। दोनों शवों की शिनाख्त हो चुकी है।

युवक के घर तीन दिन पहले आयी थी युवती

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान गांव के ही 35 वर्षीय संदीप पुत्र खिल्लू के रूप में हुई है। युवती की पहचान काकोरी थानाक्षेत्र के चिलौरी गांव की रहने वाली लक्ष्मी राजपूत पुत्री रामदेव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदीप की पत्नी की बीमारी के चलते दो साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे भी हैं। युवती इंटरमीडिएट की छात्रा थी। संदीप छह माह पहले चिलौली गांव में मजदूरी करने गया था। वहीं पर उसका लक्ष्मी से संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध हो गया। बताते है कि तीन दिन पहले संदीप लक्ष्मी को लेकर गांव आया तो लोग विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों परेशान थे।

हम दोनों की आखिरी इच्छा है कि एक साथ दफनाया जाए

पुलिस मौके पर पहुंची तो जिस आम के पेड़ पर दोनों का शव लटका मिला था उसी के ठीक पास एक जैकेट पर लिखा था कि हम दोनों की आखिरी इच्छा है कि एक साथ दफनाया जाए। क्योंकि वह शादी शुदा हैं। जैकेट पर यह सब चाक से लिखा गया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Tags:

#crime news#dead body of boy and girl found hanging from tree#Hindi News#incident of Itaunja police station area#lover couple hanged themselves#Lucknow crime news#lucknow news#Lucknow police#national news#Uttar Pradesh News

No Comment! Be the first one.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent Posts

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 20 से अधिक घायल
  • वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से भीषण तबाही, हजारों मौत की आशंका
  • वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, इमारतें ढहीं, राहत-बचाव अभियान तेज
  • कोचिंग अग्निकांड : “मेरा बेटा अपाहिज भी हो जाता तो उसे सीने से लगाकर रखती…”
  • बहराइच में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर असलम घायल, दो साथी फरार

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

All Right Reserved!