होमदेश प्रदेशसऊदी अरब में सड़क हादसे में 9 भारतीयों की मौत, हेल्पलाइन नंबर...

सऊदी अरब में सड़क हादसे में 9 भारतीयों की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

एसएमयूपीन्यूज,ब्यूरो। सऊदी अरब के जीजान शहर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई। इस हादसे को लेकर जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

भारतीय दूतावास ने संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लिया है और दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जरूरतमंद लोग निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

टोल-फ्री नंबर: 8002440003

फोन नंबर: 0122614093, 0126614276

व्हाट्सएप नंबर: 0556122301

भारतीय दूतावास लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में

इस घटना पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है और आश्वासन दिया है कि भारत सरकार प्रभावित परिवारों को पूरा सहयोग प्रदान करेगी।भारतीय दूतावास ने कहा है कि वे लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं। इस कठिन समय में सरकार और संबंधित अधिकारी पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।

पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा कि हम सऊदी अरब साम्राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में जिज़ान के पास एक सड़क दुर्घटना में 9 भारतीय नागरिकों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है। जेद्दा में भारत का महावाणिज्य दूतावास पूर्ण सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों और परिवारों के संपर्क में है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं।’

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments