होमउप्र न्यूज़डीजीपी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

डीजीपी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

महाकुम्भ नगर। कैबिनेट बैठक के बाद सभी कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगम में स्नान करेंगे। उसकी तैयारी हमने पूरी कर ली है। यह बात बुधवार सुबह त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद मीडिया से उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कही।

हम मकर संक्रांति से बेहतर व्यवस्था करेंगे

उन्होंने कहा कि हम मकर संक्रांति से बेहतर व्यवस्था करेंगे। सभी सेवाएं और सुविधाएं है। मौनी अमावस्या के लिए हम इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। हमने मौनी अमावस्या स्नान पर्व को लेकर अधिक मैनपावर जोड़ा है। आने-जाने के रास्ते में बेहतर सुविधाएं दी जाएगी।

डुबकी लगाकर माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बुधवार सुबह प्रयागराज में आस्था, समता और एकता के महासमागम ‘महाकुम्भ-2025 पवित्र संगम में आस्था और विश्वास की डुबकी लगाकर माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।आस्था, समता और एकता के महासमागम ‘महाकुम्भ-2025, प्रयागराज’ में आज पवित्र संगम में आस्था और विश्वास की डुबकी लगाकर माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं की साधना सुगमता और सुरक्षा पूर्वक संपन्न हो

जीवनदायिनी माँ गंगा की कृपा से समस्त श्रद्धालुओं की साधना सुगमता और सुरक्षा पूर्वक संपन्न हो, उनकी आध्यात्मिक अपेक्षाओं को पूर्णता की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है।माँ गंगा का आशीर्वाद संपूर्ण सृष्टि पर बना रहे, सभी के मनोरथ पूर्ण हों।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments