होमउप्र न्यूज़भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल विकास नगर इकाई के पदाधिकारियों ने ली...

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल विकास नगर इकाई के पदाधिकारियों ने ली शपथ

लखनऊ। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल विकासनगर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने इकाई के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक एसडी सिंह वैसवारा उपस्थित रहे। समारोह में मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवड़ी ने संगठन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वह व्यापारियों के हर दुख-सुख में साथ खड़े रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद तहरी भोज भी हुआ

शपथ लेने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में संरक्षक आचार्य दिनेश, राकेश मिश्रा (पार्षद), अध्यक्ष योगेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, महामंत्री हनुमंत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, उपाध्यक्ष अमरेश सिंह, पी. चक्रवर्ती, मंत्री दीपचंद बंधानी, अखिलेंद्र सिंह, संगठन मंत्री महावीर सेंगर, आनंद सिंह, संयुक्त मंत्री पवन कश्यप, एसपी सिंह, प्रचार मंत्री राजेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, विधि सलाहकार अजीत प्रताप सिंह, सदस्य कार्यकारिणी माधवेंद्र शुक्ला और अजीत कुमार शामिल थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद तहरी भोज भी हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवजीत पांडेय, पार्षद राकेश मिश्रा, राघवराम तिवारी व मान सिंह यादव, संगठन के प्रदेश संरक्षक सौरभ तिवारी, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री एवं लखनऊ प्रभारी विनोद सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, विशाल रावत, डॉ. उमेश राय, संगठन मंत्री एसके मिश्रा, उप मंत्री आरके सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी किशन सिंह, जिला अध्यक्ष अवधेश विश्वकर्मा, जिला विधि सलाहकार अनिल सिंह, नहर रोड अध्यक्ष विजय गुप्ता, महामंत्री मोहित सिंह आदि के अलावा भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments