होमउप्र न्यूज़मकर संक्रांति पर अखिलेश यादव ने गंगा में लगाई डुबकी

मकर संक्रांति पर अखिलेश यादव ने गंगा में लगाई डुबकी

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर हरिद्वार में जाकर गंगा स्नान किया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मां गंगा का आर्शीवाद लिया। स्नान की फोटो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म साझा किए। अखिलेश यादव पूर्व में ही कह चुके हैं कि वह पवन अवसरों पर गंगा स्नान करते हैं।

महाकुंभ में गरीब नाविकों का हक छीन रही सरकार : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर सरकार ने तमाम दावे किए, लेकिन वहां पर सच्चाई कुछ और ही बयान कर रही है। श्रद्धालु परेशानियों से गुजर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सरकार गरीब नाविकों की नाव पर पाबंदी लगाकर उनकी रोजी-रोटी छीनने पर उतारू हो गई।

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर

अखिलेश ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर कार्य में कमीशनखोरी हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने सपना दिखाया था कि वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को जापान के शहर क्योटो जैसा बना देंगे। वाराणसी स्मार्ट सिटी का अनोखा नमूना बन जाएगा।

वाराणसी में न तो स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त हैं और न ही सड़के

वाराणसी में न तो स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त हैं और न ही सड़के गड्ढा मुक्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर झूठे दावे किए। लखनऊ में विकासनगर के बाद अब टेढ़ी पुलिया चौराहे से इंजीनियरिंग काॅलेज चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क धंस गई है। इसके बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।केवल विकास के नाम पर सिर्फ फर्जी दावा किया जा रहा है। हकीकत में जमीन स्तर पर काेई काम नहीं हो रहा है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments