smupnews
  • उप्र न्यूज़
  • देश प्रदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

Type and hit Enter to search

Travel & Leisure, Travel Tipsउप्र न्यूज़देश प्रदेश

महाकुंभ को सुरक्षित करने को बनाए जा रहे 56 थाने एवं 156 पुलिस चौकी

Meenakshi
दिसम्बर 2, 2024 One Min Read
0 Comments

प्रयागराज। विश्व के सबसे बड़े सनातन धर्म के आयोजन महाकुंभ को सकुशल संपन्न कराने के लिए तंबुओं की नगरी की सुरक्षा मजबूत करने हेतु कुल 56 थाने एवं 156 पुलिस चौकी बनाए जा रहे हैं। हालांकि इससे पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से तैयारी नहीं की गई। केन्द्र की मोदी एवं उप्र की योगी सरकार इससे पूर्व सम्पन्न हो चुके कुंभ मेले से लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह जानकारी सोमवार को कुंभ मेला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने दी।

पूरे मेला क्षेत्र को 25 सर्किल बनाए जाएंगे

उन्होंने बताया कि महाकुंभ मेले को दिव्य एवं भव्यता के साथ सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मुहैया कराया गया है। योजना के मुताबिक तंबुओं की नगरी को सुरक्षित रखने से उद्देश्य से 56 अस्थायी थाने एवं 156 पुलिस चौकियों का निर्माण हो रहा है। प्रत्येक थाने में 150 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। पूरे मेला क्षेत्र को 25 सर्किल बनाए जाएंगे।

14 जनवरी,29 जनवरी, 3 फरवरी को शाही स्नान

महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी तक 45 दिन तक चलेगा। 14 जनवरी,29 जनवरी, 3 फरवरी को शाही स्नान होगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है।सुरक्षा की दृष्टि से शासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किए है। इसके अतिरिक्त महाकुंभ मेले को संपन्न कराने के लिए तीन सौ से अधिक वाहन उपलब्ध कराएगा। इस दौरान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सरकार कोई चूक नहीं छोड़ना चाह रही है।

Tags:

#156 police post#56 police stations are being built in Kumbh#city of tents Prayagraj#Hindi News#lucknow news#Modi government#national news#Security arrangements of Maha Kumbh#Uttar Pradesh News#yogi government

No Comment! Be the first one.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent Posts

  • बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, बेटे के पास ही लेटा था
  • अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से भिड़ी बाइक
  • श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर क्यों नहीं, उठ रहे बड़े सवाल
  • 107 दिन की जंग के बाद शांति की राह! अमेरिका-ईरान समझौते से खुल सकता है होर्मुज, भारत को कितनी राहत?
  • पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मार खुद भी दी जान

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

All Right Reserved!