स्टाफ नर्स से दरिंदगी के बाद नाजुक अंग में डाल दी मिर्च, पुलिस ने शुरू की जांच

जालौन। जालौन में ड्यूटी पर जा रही एक स्टाफ नर्स के साथ अवैध संबंधों के शक में एक दूसरी महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की। जिससे महिला नर्स घायल हो गई। महिला नर्स को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसने मारपीट करने वाले लोगों पर गैंगरेप का भी आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला पंजीकृत कर लिया, साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी।
जंगल में ले जाकर उसको बंधक बनाकर जमकर मारा पीटा
घटना चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया मोड़ से पहले सुहाखर खेड़ा की है। बताया गया कि उरई कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में कानपुर देहात के मूसानगर की महिला रह रही है, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है, जो गुरुवार को स्कूटी से सुबह के समय ड्यूटी के लिए निकली थी, जैसे ही वह चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया मोड़ से पहले सुहाखर खेड़ा के पास पहुंची, तभी एक महिला ने अपने पिता गोविंदा, और अपनी मां के साथ मिलकर स्कूटी से गिरा दिया और उसको पकड़कर जंगल में ले गए, जहां जंगल में ले जाकर उसको बंधक बनाकर जमकर मारा पीटा, इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए महिला नर्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
अवैध संबंधों को लेकर हुआ विवाद
अस्पताल में भर्ती महिला ने मारपीट करने वालों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, साथ ही उसके नाजुक अंग में मिर्च भी डालने का आरोप लगाया।पीड़िता ने बताया कि जहां पर वह तैनात है वहां पर उसकी पड़ोसी जयंती देवी उस पर शक करती हैं कि उसके पति के साथ अवैध संबंध है, इसको लेकर कुछ दिन पहले वाद विवाद भी हुआ था। उसके बाद जयंती देवी ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। उसने बदला लेने के लिए दो लोगों को साथ लेकर उसके साथ गलत काम कराया और उसका मोबाइल, नकदी लूट ली और मारा पीटा है।इस घटना के बारे में जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
नर्सिंग होम में करने वाली युवती से जबरन दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में काम करने वाले युवती से जबरन दुष्कर्म करने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया। पुलिस इस संबंध में तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपित को गिरफ्तार करके विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
आरोपित कई बार जबरदस्ती करने की कोशिश की
पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कानपुर नगर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनिया पुरवा गांव निवासी दुर्गेश निषाद पुत्र फत्तेलाल निषाद है। पीड़ित युवती एक निजी अस्पताल में काम करती थी। जहां पर ड्यूटी के दौरान वहीं पर कार्यरत आरोपित कई बार जबरदस्ती करने की कोशिश की। लेकिन वह किसी तरह बचती रही। हालांकि उक्त आरोपित कुछ दिन पहले युवती के कमरे तक जा पहुंचा जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।
युवती ने हिम्मत जुटाकर थाने में की शिकायत
इसके बाद पीड़ित युवती को सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। हालांकि पीड़ित युवती ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसके खिलाफ थाने में शिकायत किया। जिसे पुलिस गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी। कल्याणपुर थाने की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उक्त आरोपित को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।




