होमउप्र न्यूज़लखनऊ में मुठभेड़ के बाद अपराधी कमलेश गिरफ्तार

लखनऊ में मुठभेड़ के बाद अपराधी कमलेश गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के भिठौली क्रॉसिंग के पास पुलिस क्राइम ब्रांच टीम और अपराधी कमलेश तिवारी के बीच मुठभेड़ हुई। अपराधी कमलेश के द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करने के बाद जवाबी फायरिंग में अपराधी के पांव पर गोली लगी है।एडीसीपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश अपराधी कमलेश तिवारी पर 28 मुकदमे दर्ज हैं।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब

लखनऊ के अलग-अलग थानों में अपराधिक इतिहास वाले कमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि इसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया है। कमलेश को अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है, हाल फिलहाल में हुई लूट की घटना में भी इसकी पहचान हुई है। जानकीपुरम थाना पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

बीस लाख पचास हजार भारतीय के साथ नेपाल में दो भारतीय गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर में भारतीय सीमा से बढ़नी कस्बा पार करके कार से अवैध तरीके से बीस लाख पचास हजार भारतीय रुपये नेपाल ले जा रहे दो भारतीयों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए नेपाल (कपिलवस्तु) प्रहरी ने राजस्व अनुसंधान कार्यालय बुटवल को सौंप दिया है।

कार बढ़नी के चेक पोस्टों को पार कर नेपाल में दाखिल

पड़ोसी देश नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णनगर के लिंक गेट पर चेक पोस्ट प्रभारी एसएसआई महेंद्र पोखरेल के नेतृत्व में पुलिस की टीम सीमा पर आवागमन कर रहे गाड़ियों की जांच पड़ताल कर रही थी।इसी दौरान भारतीय नंबर प्लेट की क्रेंस (यूपी42 डीटी5721) एवं इनोवा क्रिस्टा (यूपी45 ए 6663) कार बढ़नी के चेक पोस्टों को पार कर नेपाल में दाखिल हुई। उक्त कार को रोककर उनकी जांच की गई।

नेपाल की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया

कार में सवार छह भारतीयों में से दो लोगों के झोले से करीब 20 लाख 50 हजार भारतीय मुद्रा बरामद हुआ है।पूछताछ के दौरान पता चला कि गाड़ियों को भाड़े पर लाया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपित रुपयों से संबंधित कोई साक्ष्य और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए जिसके कारण नेपाल की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार भारतीयों को जिला पुलिस कार्यालय ले जाया गया,वहां भी पूछताछ की गई।

साढ़े 12 लाख भारतीय रुपया बरामद

आरोपितों की पहचान 33 वर्षीय सलमान कुरैशी तथा 39 वर्षीय उमेश सखाराम खंडागले दोनों निवासी मुंबई (जिला रायगढ़)महाराष्ट्र के रूप में हुई है। नेपाल प्रहरी के डीएसपी मोहन मणि अधिकारी ने बताया है कि सलमान के पास झोले से 8 लाख तथा सखाराम के झोले से साढ़े 12 लाख भारतीय रुपया बरामद हुआ है। जो पांच सौ के नोट के रूप में रहा। पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ आवश्यक जांच पड़ताल तथा कार्रवाई के लिए राजस्व अनुसंधान कार्यालय बुटवल भेज दिया गया। वहां से उक्त दोनों को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments