smupnews

पति-पत्नी ट्रेन के आगे कटकर दी जान

मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव निवासी पति-पत्नी ने ट्रेन से कटकर अपनी लीला समाप्त कर ली है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार वाद विवाद होने पर पहले पति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी, उसे बचाने के प्रयास में पत्नी भी ट्रेन से कटकर घायल हो गई। जिसे उपचार के ले जाया गया था जहां उसकी भी मौत हो गई है। घटना शनिवार की सुबह तकरीबन 6:30 बजे की बताई जा रही है।

थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बघेरा कला निवासी दीपक बिंद पुत्र स्व. विंध्यवासिनी 24 वर्ष की पत्नी से वाद-विवाद के पश्चात आक्रोश में आकर ग्राम तुलापुर में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। जबकि उलकी पत्नी हीरावती 22 वर्ष द्वारा पति को बचाने के प्रयास के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी।

सूचना पर थाना जिगना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल हीरावती उपरोक्त को मण्डलीय चिकित्सालय सदर भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गयी। थाना जिगना पुलिस द्वारा मृत पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में जहां सनसनी फैल गई है, वही घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *