smupnews

Lucknow News:निजी बैंक कर्मी ने पिता की बंदूक से खुद को मारी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नगर निवासी अजय सिंह ने खुद को पिता की बंदूक से गोली मार ली।गोली की आवाज होते ही घर में अफरातफरी मच गई और परिजन मौके की ओर दौड़। आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर भागे,जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार त्रिवेणी नगर थाना अलीगंज निवासी जितेंद्र सिंह का 23 वर्षीय पुत्र अजय सिंह कोटक महिंद्रा बैंक में कार्यरत था। उसने पिता की रखी हुई बंदूक से खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पिता ने थाने पर आ कर पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया की उनके पुत्र को उसी के बैंक के कुछ कर्मचारी परेशान कर रहे थे। जिससे तंग आकर उनके बेटे ने खुदकुशी कर ली। पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *