होमउप्र न्यूज़बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं : सीएम योगी

बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वाले बचेंगे नहीं : सीएम योगी

लखनऊ। बहराइच जिले के महसी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी ने सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें।

प्रतिमा विसर्जन का कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहना चाहिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन का कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहना चाहिए और धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय पर प्रतिमा विसर्जन कराया जाए। उन्होंने जनता को सुरक्षा की गारंटी देते हुए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर मौजदूगी सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिनकी लापरवाही से इस प्रकार की घटना घटित हुई, उनकी पहचान की जाए और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

गुस्साई भीड़ ने बाजार में तोड़फोड़ की

उल्लेखनीय है कि जिले के महाराजगंज बाजार में कुछ लोगों द्वारा मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी करने पर दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए थे। गुस्साई भीड़ ने बाजार में तोड़फोड़ की। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

मूर्ति विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक तनाव – बवाल, लाठीचार्ज, एक की मौत

बहराइचजनपद के हरदी थानाक्षेत्र में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में विवाद हो गया। पथराव और फायरिंग में एक युवक घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल है। युवक की मौत के बाद गुस्साएं लोगों ने शव रखकर जाम लगा दिया। आगजनी और पथराव से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस, कई थानों की फोर्स और पीएसी पहुंची।

दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन में सभी लोग नाचते-गाते जा रहे थे

महराजगंज बाजार में रविवार को दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन में सभी लोग नाचते-गाते जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने कुछ कह दिया, जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। उपद्रवियों ने फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड चली गोलियों में रेहुवा निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। राजन को भी गोली लगी है। पथराव में सुधाकर तिवारी घायल हो गया।

परिजनों ने शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया

मेडिकल कॉलेज में गोपाल की मौत के बाद परिजनों ने शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन के कारण शहर में कई जगह विसर्जन रुक गए। अस्पताल चौराहे पर मूर्तियां खड़ी कर दी गई हैं। विवाद बढ़ता देख आला अफसर समेत महसी विधायक मौके पर पहुंचे गये। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई, जिससे हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। रामगोपाल की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में गुस्साए लोगों ने नारे लगाए।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments