होमउप्र न्यूज़डीजीपी ने 10 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से मुलाकात की

डीजीपी ने 10 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से मुलाकात की

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक यूपी प्रशांत कुमार ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में भारतीय पुलिस सेवा के 46वें इण्डक्शन प्रशिक्षण कोर्स के 10 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों से मुलाकात की। यह प्रशिक्षु आईपीएस महाराष्ट्र, गुजरात व आन्ध प्रदेश कैडर के हैं। प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने पुलिस मुख्यालय स्थित नियन्त्रण कक्ष, तकनीकी सेवाएं, फायर सर्विस मुख्यालय के साथ-साथ सोशल मीडिया सेन्टर का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्हें सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सातों दिन चौबीस घंटे मॉनीटरिंग किये जाने तथा सोशल मीडिया सेन्टर की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। डीजीपी ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को यूपी पुलिस की कार्य प्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक रूल्स एण्ड मैनुअल, अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments