होमउप्र न्यूज़संभल में पिकअप ने नौ लोगों को रौंदा, 4 की मौके पर...

संभल में पिकअप ने नौ लोगों को रौंदा, 4 की मौके पर मौत

लखनऊ ।यूपी के जनपद संभल में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां के रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे तभी गवां की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने वहां बैठे लोगों को रौंद दिया जिससे चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए तुरंत सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया गया है जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

सड़क पर आराम से बैठे थे लोग

घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है। स्थानीय लोग, जो अपने खेतों पर गए थे, सड़क पर आराम करने के लिए बैठ गए थे। अचानक एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी दिशा में आते हुए उन्हें कुचल दिया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घायलों को रजपुरा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतकों के शव फिलहाल सीएचसी में रखे गए हैं और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे और घटना के विषय में जानकारी ली।

डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

कैटरीना की जानकारी देते हुए डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि 9 लोग सड़क किनारे बैठे हुए थे जिन्हें तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया जिससे चार लोगों की मौके पर भी मृत्यु हो गई पांच लोग घायल है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बोलेरो पिकअप और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। रजपुरा के थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि पिकअप चालक ने गलत दिशा में जाकर टक्कर मारी है, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। हादसे के बाद इलाके में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments