होमउप्र न्यूज़दरवाजे पर बैठी बालिका व दो पशुओं की आकाशीय बिजली की चपेट...

दरवाजे पर बैठी बालिका व दो पशुओं की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत

मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर जनपद के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लायन पहाड़ी पर रविवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बालिका समेत दो पशुओं की झुलसकर मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

लायन पहाड़ी निवासी दिनेश कुमार कोल की पुत्री आकांक्षा (11) रविवार की देर शाम अपने दरवाजे पर बैठी थी। उसी दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। उसकी चपेट में आने से आकांक्षा की मौत हो गई। बिजली गिरने से दिनेश कोल के भैंस की दो पड़िया भी झुलसकर मर गईं।

परिजनाें ने बताया कि घर के सभी लोग काम में व्यस्त थे। बारिश की आशंका पर आकांक्षा भैंस की पड़िया खूंटे से खोलने गई थी। उसी दौरान तेज बारिश के साथ अचानक बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गई व उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ड्रमंडगंज अरविंद सरोज ने बताया कि बिजली गिरने से बालिका की मौत हो गई है। मामले में शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments