होमउप्र न्यूज़Murder news:सुलतानपुर में जल निगम के अधिशासी अभियंता की पीट- पीटकर हत्या

Murder news:सुलतानपुर में जल निगम के अधिशासी अभियंता की पीट- पीटकर हत्या

सुल्तानपुर। नगर कोतवाली इलाके में जल निगम के अधिशासी अभियंता (देहात) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब वे अपने किराए के घर में आराम कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस की माने तो इस घटना में विभाग का ही एक व्यक्ति शामिल है जिसकी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

विनोबपुरी में किराये के मकान में रहते थे अधिशाषी अभियंता

ये मामला है नगर कोतवाली के विनोबपुरी मोहल्ले का।इसी मोहल्ले में जल निगम के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार किराए के मकान में रहते थे। आज सुबह इसी किराए के घर में इनका संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला तो हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी लगते ही डीएम कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक विनोबपुरी मोहल्ले स्थित मृतक संतोष कुमार के घर पहुंचे और मौके पर पहुंचे।

हत्यारोपी के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

वहीं पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो पता लगा अधिशाषी अभियंता की हत्या में विभाग के ही एक व्यक्ति की संलिप्तता है। लिहाजा पहचान होने पर एसपी ने तत्काल उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया है। मृतक संतोष कुमार प्रयागराज के रहने वाले हैं लिहाजा उनके परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है। वहीं शव को मर्चरी में भेज दिया गया है और शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवाई जा रही है। हत्या में शामिल अधिकारी और उसके साथी की धरपकड़ के लिए एसपी सोमेन बर्मा ने चार टीमें लगा दी हैं।

फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य को जुटाया गया

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने शनिवार काे बताया कि मूलरूप से बलिया के रहने वाले संतोष कुमार जनपद में जल निगम अभियंता (देहात) के रूप में कार्यरत थे। वे यहां पर विनोवापुरी में किराये के मकान में अकेले रहते थे। उनकी अज्ञात लोगों ने बीती रात को पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य को जुटाया गया है। घटना की जानकारी परिवार को दे दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments