smupnews

लखनऊ में सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा को रवाना किया। यात्रा निकालने वाले उत्साही कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी और भरोसा जताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी घरों पर तिरंगा लहराया जाएगा। उनके साथ इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

पिछली बार 5 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराया गया था

यात्रा रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि दो वर्ष पहले आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़कर पंच प्रण का संकल्प लिया था। हर घर तिरंगा के माध्यम से भारत के आन, बान, शान का प्रतीक तिरंगा लहराने का काम किया था। मुझे प्रसन्नता है कि 2022-23 में उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया था। गत वर्ष भी अमृत कल के प्रथम वर्ष में उत्तर प्रदेश में लगभग साढ़े चार करोड़ घरों पर तिरंगा लहराया गया था।

सरकार ने हर घर तिरंगा का संकल्प लिया है: सीएम

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर तिरंगा का संकल्प लिया है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस अभियान के सहभागी बन रहे हैं। युवा मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं।

तमाम सामाजिक सांस्कृतिक संगठन द्वारा भी इस अभियान में सहभागिता की जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है। आज हम सब लखनऊ महानगर की तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर एक बार फिर से आपके इस उत्साह के लिए हृदय से अभिनंदन करता हूं। पुरी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद करता हूं कि 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी घरों पर तिरंगा होगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *