होमउप्र न्यूज़मरीज के एक फोन पर अचानक सिविल अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम

मरीज के एक फोन पर अचानक सिविल अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम

लखनऊ। राजधानी के डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन को जूनियर चिकित्सकों से थोड़ी कठनाई होने पर उनके द्वारा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सूचना देने के लिए फोन लगाया गया। मरीज के परिजन को लगा कि उन्होंने अपनी समस्या उपमुख्यमंत्री के कार्यालय में बतायी है, ​लेकिन समस्या को सीधे उपमुख्यमंत्री ने सुना और सिविल अस्पताल पहुंच गये।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में जिम्मेदार चिकित्सकों से वार्ता की। जनरल वार्ड में भर्ती मरीज व उनके परिजन से बातचीत की। वहां भर्ती दूसरे मरीजों का भी हालचाल लिया। वार्डों घूमकर वहां व्यवस्थित चल रहे चिकित्सकीय कार्यो को देखा। इस दौरान जिम्मेदार चिकित्सकों से वार्ता कर मरीजों की चिंता करते रहने के लिए कहा। उपमुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर मरीज के परिजनों में उत्साहपूर्ण वातावरण बन गया।

यह कोई पहला मामला नहीं है। उप मुख्यमंत्री पहले भी राजधानी के अस्पतालों का बिना बताएं औचक निरीक्षण कर चुके है। अस्पताल में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है कि नहीं यह जानने के लिए कई बार मरीज बनकर अस्पताल पहुंच जाते है। अब शनिवार को सिविल अस्पताल पहुंचकर सभी मरीजों व डॉक्टरेां को चौका दिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments