smupnews

lucknow : दीवार के मलबे के नीचे दबे युवक की मौत

विनीत वर्मा, लखनऊ। लखनऊ में महानगर थाना क्षेत्र में शौचालय की दीवार के मलबे के नीचे दबे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी है। मृत युवक का नाम सुजीत झा बताया जा रहा है।सुजीत झा एक किराये का कमरा लेकर पुरवां कालोनी में रहता था। वह निजी कार्य करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार की तड़के सुबह तीन बजे उसके कमरे के बांयी ओर शौचालय की दीवार गिर गयी थी। उसके नीचे आने से वह दब गया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रात में पूरा परिवार सो रहा था। रात करीब 11 बजे सुजीत पेशाब करने के लिए उठे थे। वह जैसे ही शौचालय पहुंचे तभी एकाएक उसकी दीवार उन पर गिर गई। मलबा गिरने की आवाज से पत्नी चंदा की आंख खुल गई। वह चीखने चिल्लाने लगीं। शोर सुन अन्य लोग भी उनके कमरे में पहुंच गए।आनन फानन दीवार का मलबा लोगों ने उठाया और सुजीत को बाहर निकाला। घटना में सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। चंदा ने लोगों की मदद से सुजीत को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

यहां सिर पर काफी चोट आने के कारण उनकी मौत हो गई।सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान सुजीत झा की मौत हो गयी। घटना के संबंध में जानकारी होने पर महानगर थाने के निरीक्षक अखिलेश कुमार अस्पताल पहुंचें और आगे की कार्यवाही में जुट गये है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *