होमउप्र न्यूज़kanpur : अधेड़ को दिनदहाड़े गोली मारकर उतारा मौत के घाट

kanpur : अधेड़ को दिनदहाड़े गोली मारकर उतारा मौत के घाट

लखनऊ/कानपुर। यूपी के कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में एक अधेड़ की गोली माकर हत्या कर दी गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों से हत्यारोपी की फुटेज को खंगालने में पुलिस जुट गई है। दावा है कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हत्यारोपी गोली मारकर मौके से हुआ फरार

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र कुमार के अनुसार बर्रा थाना क्षेत्र के हनुमंत विहार निवासी हरी करण सिंह (58) की शुक्रवार सुबह नौबस्ता बाईपास के पास एक व्यक्ति गोली मारकर फरार हो गया। इस सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम जान बचाने की कोशिश में हरी करण को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। इस संबंध में उसके परिवार को खबर दी गई। परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे और पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास स्थित सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। उसकी हत्या क्यों की गई और उसके पीछे किसका हाथ है।

मौत से परिवार में मचा कोहराम

इस संबंध में परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है। तहरीर मिलते ही हत्या का मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें संदिग्ध की तलाश कर रही है।वहीं दूसरी तरफ अधेड़ की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन हत्यारोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। वहीं पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments