होमउप्र न्यूज़बहराइच: जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या

बहराइच: जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के तेलियानी गांव के पास बीच सड़क पर शनिवार सुबह एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। वृद्ध की बेटी ने हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके पिता की पीटकर हत्या की गई है। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बघमरवा गांव निवासी जमुना प्रसाद (80) की दो बेटियां और चार लड़के हैं। जमुना प्रसाद ने छोटे बेटे दिनेश कुमार छोटी बेटी के नाम जगह कर दी थी। इससे बड़े बेटे अंबर लाल के बेटे नाराज रह रहा थे। शुक्रवार को इसको लेकर विवाद हुआ था। प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह वृद्ध तैयार होकर घर से चाय पीने के लिए निकले थे। वह कुछ दूरी पर पहुंचे।

अज्ञात कारणों से थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव के पास नहर के निकट बीच सड़क पर शव पड़ा मिला। आसपास काफी मात्रा में खून भी पड़ा था। लोगों ने वृद्ध की पहचान कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेटी ने पिता के पोते और एक ग्रामीण पर पीट-पीट कर हत्या करने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे मे मौत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments