smupnews

पत्नी से बदसलूकी मामले में आईपीएस अंकित मित्तल निलम्बित

लखनऊ। आशिक मिजाजी में सीओ से सिपाही बने का मामला शांत नहीं हुआ की पुलिस विभाग में एक और नया मामला सामने आ गया है। महिला मित्र से संबंधों को लेकर विवादों के घेरे में आए वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अंकित मित्तल को शासन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनकी पत्नी द्वारा की गई है। मामला सही मिलने पर यह कार्रवाई की गई। उन्हें बीते वर्ष इस मामले की शिकायत के बाद एसपी गोंडा के पद से हटाकर आरटीसी चुनार भेजा गया था।

पत्नी के साथ बदसलूकी करने का लगा था आरोप

उत्तर प्रदेश में 2014 बैच के आईपीएस अंकित मित्तल को शासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने उन्हें निलम्बित कर दिया है। उन पर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक अंकित मित्तल इन दिनों चुनार में ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में एसपी थे। उन पर पत्नी के साथ बदसलूकी का आरोप था। यह आरोप उनकी पत्नी में करते हुए शासन से शिकायत की थी।

प्रारंभिक जांच में अंकित के एक महिला मित्र से संबंधों की पुष्टि हुई

एक्स्ट्रा मैरिटल संबंधों की शासन स्तर पर हुई जांच में आईपीएस अंकित मित्तल दोषी पाए गए हैं। इस जांच के आधार पर उन्हें निलम्बित करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि आईपीएस अंकित मित्तल की पत्नी ने एक्स्ट्रा मैरिटल संबंधों की शिकायत की थी। डीजी ट्रेनिंग की तरफ से इसकी जांच की गई। प्रारंभिक जांच में अंकित मित्तल के एक महिला मित्र से संबंधों की पुष्टि हुई है। इससे पहले पत्नी की शिकायत पर एसपी गोंडा के पद से अंकित मित्तल को हटाया गया था।

इनके ऊपर फर्जी एनकाउंटर का भी मुकदमा दर्ज हुआ था

बता दें कि पूर्व डीजी गोपाल गुप्ता के दामाद अंकित मित्तल पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा था। इसकी वजह महिला मित्र के साथ उनके संबंध बताया गया था।उनकी पत्नी ने शासन को भेजी अपनी शिकायत में बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा इससे पहले चित्रकूट का एसपी रहने के दौरान अंकित मित्तल पर इनामी डकैत भालचंद्र यादव के फर्जी एनकाउंटर का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।


Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *