लखनऊ। उत्तर प्रदेश में यात्रा करने वाले वाहन चालकों को अब चार प्रमुख एक्सप्रेसवे पर सफर के लिए अधिक टोल चुकाना होगा। आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी की गई है, जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गई है।

वाहनों के टोल में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि

यूपीडा की ओर से जारी नई टोल रेट सूची के अनुसार सभी श्रेणियों के वाहनों के टोल में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में मामूली जरूर है, लेकिन इसका सीधा असर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, व्यापारियों और परिवहन सेवा से जुड़े लोगों पर पड़ेगा।

नई दरों के अनुसार अब

नई दरों के अनुसार अब दोपहिया, तीनपहिया और ट्रैक्टर श्रेणी के वाहनों को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 335 रुपये, पूर्वांचल पर 350 रुपये, बुंदेलखंड पर 315 रुपये और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 145 रुपये चुकाने होंगे।मोटर वाहनों के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 675 रुपये, पूर्वांचल पर 700 रुपये, बुंदेलखंड पर 635 रुपये और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 295 रुपये टोल निर्धारित किया गया है।

हल्के व्यावसायिक वाहन के लिए

हल्के व्यावसायिक वाहन, हल्के माल वाहन और मिनी बसों के लिए टोल दरें बढ़कर क्रमशः 1065 रुपये, 1105 रुपये, 1000 रुपये और 440 रुपये हो गई हैं।बस और ट्रक श्रेणी के वाहनों को अब आगरा-लखनऊ पर 2150 रुपये, पूर्वांचल पर 2240 रुपये, बुंदेलखंड पर 2025 रुपये और गोरखपुर लिंक पर 845 रुपये टोल देना होगा।वहीं भारी निर्माण मशीनों और बहुधुरीय वाहनों पर भी टोल बढ़ाया गया है, जिसमें सबसे अधिक शुल्क 7 या अधिक धुरी वाले ओवरसाइज्ड वाहनों से लिया जाएगा।

नई टोल दरें सभी एक्सप्रेसवे पर समान रूप से लागू

यूपीडा के अनुसार यह संशोधन महंगाई और रखरखाव की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। विभाग का कहना है कि एक्सप्रेसवे के बेहतर रखरखाव और सुविधाओं को बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक है।Uttar Pradesh Expressways Industrial Development Authority ने स्पष्ट किया है कि नई टोल दरें सभी एक्सप्रेसवे पर समान रूप से लागू कर दी गई हैं और आगे भी समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *