लखनऊ। यूपी में आईपीएस अफसरों का तबादला जारी है। इसी क्रम में फिर उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें दो जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं।पुलिस मुख्यालय से जारी सूची के मुताबिक, 2014 बैच के आईपीएस संजीव सुमन को देवरिया पुलिस कप्तान के पद से हटाकर उन्हें पुलिस मुख्यालय लखनऊ से सम्बद्ध किया गया है।

अभिजीत आर शंकर को देवरिया का नया पुलिस कप्तान बनाया

साथ ही उनकी जगह पर अम्बेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को देवरिया का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। वहीं, प्राची सिंह को सेना नायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से हटाते हुए अम्बेडकर नगर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त् किया गया है।

देवरिया में प्रशासनिक फेरबदल, दो उपजिलाधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार को दो उपजिलाधिकारियों के स्थानांतरण कर दिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बरहज के उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी के निलंबन के कारण रिक्त हुए पद को भरने के लिए यह कदम उठाया गया है।

हरिशंकर लाल को बरहज में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात

रुद्रपुर के उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल को बरहज में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि अवधेश कुमार निगम को अपर उपजिलाधिकारी सदर देवरिया के पद से हटाकर रुद्रपुर के उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। ताकि प्रशासनिक कार्यों का संचालन निर्बाध रूप से जारी रह सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *