वाराणसी। योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी के शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय से स्कूल चलो अभियान 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन भी किया।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी देखी और उनसे प्रोजेक्ट के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री 9.15 बजे सुबह कार्यक्रम स्थल पहुंचे और 10.50 बजे स्थल से रवाना हुए।

अभियान का पहला चरण 1 से 15 अप्रैल

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। उन्होंने शिक्षकों से घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की। अभियान का पहला चरण 1 से 15 अप्रैल और दूसरा चरण 1 से 15 जुलाई तक चलेगा।उन्होंने बताया कि प्रदेश निपुण भारत अभियान में शीर्ष स्थान पर है।

बालिका विद्यालयों को कक्षा 12 तक अपग्रेड किया जा रहा

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को कक्षा 12 तक अपग्रेड किया जा रहा है और अन्य ब्लॉकों में नए विद्यालय खोले जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को पाठ्य पुस्तकों और शैक्षणिक सामग्री वितरित की। साथ ही जिले के पांच “निपुण विद्यालयों” के प्रधानाध्यापकों और “निपुण विद्यार्थियों” को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *