बिजनौर । यूपी के बिजनौर के नूरपुर क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी को उसके ही प्रेमी ने धोखे से अपने जाल में फंसाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

किशोरी को बहला-फुसलाकर उसे नशीली गोलियां दीं

पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, गांव के ही रहने वाले आरोपी टीटू पाल ने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसे नशीली गोलियां दीं और कहा कि वह इन्हें चाय में मिलाकर परिजनों को पिला दे। किशोरी ने उसके कहने पर ऐसा ही किया, जिससे परिवार के लोग बेसुध हो गए।इसके बाद आरोपी टीटू अपने साथियों विशेष, रितेश और एक अन्य किशोर के साथ मिलकर किशोरी को एक बैंक्वेट हॉल में ले गया, जहां चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

जेवर और नकदी भी ले गए आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोरी के घर से सोने-चांदी के आभूषण और करीब 10 हजार रुपये नकद भी चोरी कर ले गए। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजन एक वैवाहिक कार्यक्रम में जाने के लिए अलमारी खोलने पहुंचे, जहां से जेवर गायब मिले।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी टीटू और उसके साथी विशेष को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को निगरानी में लिया गया है। चौथे आरोपी की तलाश जारी है।पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले में पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार टीटू का आपराधिक इतिहास है। उस पर विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वाहन चोरी, पॉक्सो एक्ट के नूरपुर थाने में तीन, सिविल लाइन थाना मुरादाबाद में एक, चांदपुर में एक, गजरौला जनपद अमरोहा में एक मुकदमा शामिल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *