रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर की उस सर्द रात में जब एक मां अपने मासूम बेटे को सीने से लगाए घर लौट रही थी, उसे क्या पता था कि मौत उसके बिल्कुल पास बैठी है… और वह कोई और नहीं, उसका अपना पति है।महिला सिपाही लता और उसका दो साल का बेटा लड्डू… दोनों एक सफर से लौट रहे थे—नैनीताल की खुशियों भरी यात्रा से। लेकिन यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।

प्यार, शादी… और फिर मौत की साजिश

लता ने साल 2021 में दान सिंह से लव मैरिज की थी। सपने थे, एक परिवार था, एक छोटा सा बच्चा था… लेकिन इन सबके पीछे छिपा था लालच का एक खौफनाक चेहरा।पति दान सिंह ने पहले ही तय कर लिया था—उसे पत्नी नहीं, डेढ़ करोड़ रुपये चाहिए।

कैसे रची गई खौफनाक प्लानिंग

नैनीताल से लौटते वक्त बाजपुर के पास कार रुकी…दो कोल्ड ड्रिंक ली गईं…लेकिन यह कोई आम ड्रिंक नहीं थी—इसमें मिलाई गई थीं नींद की गोलियां।अनजान लता और उसका मासूम बेटा, दोनों उसे पी गए… और कुछ ही देर में बेहोश हो गए।

हादसे का नकाब, हत्या का सच

काशीपुर रोड पर कार को एक डंपर से हल्का टकराया गया… ताकि लगे यह एक सड़क हादसा है।फिर बुलाए गए साथी… कार पर डाला गया पेट्रोल…और एक चिंगारी ने पूरे सच को आग में बदल दिया।कार जल उठी… अंदर मासूम लड्डू जिंदा जल गया…

मां की आखिरी जंग

आग की लपटों में घिरी लता को होश आया… वह किसी तरह बाहर निकली…लेकिन वहां भी मौत उसका इंतजार कर रही थी।पति ने उसे पानी भरे गड्ढे में धकेल दिया… उसका मुंह पानी में दबाने की कोशिश की…
लेकिन जब लोग आते दिखे, तो उसने एक और चाल चली…

जिंदगी की आखिरी सांस तक धोखा

घायल पत्नी को अस्पताल ले जाने के बहाने कार में बैठाया गया…और रास्ते में… हथौड़ी से दो वार कर उसकी जिंदगी खत्म कर दी गई।

कैमरे, कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम ने खोला राज

पहले इसे हादसा बताया गया…लेकिन CCTV फुटेज, कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कहानी बदल दी।सच सामने आया—यह कोई हादसा नहीं…बल्कि एक सोची-समझी, निर्मम हत्या थी।

पुलिस का खुलासा

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि श्रावस्ती में तैनात सिपाही लता और उसके बेटे लड्डू 25 फरवरी को कार में आग लगने से मौत हो गई थी। गंज क्षेत्र में हुई इस घटना में पति दान सिंह घायल हो गया था। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया, लेकिन बाद में यह एक सोची-समझी साजिश निकली। बताया कि पति दान सिंह समेत 3 आरोपी गिरफ्तार 2 अन्य फरार है। हत्या की वजह: पत्नी की मौत के बाद मिलने वाली 1 से 1.5 करोड़ रुपये की सरकारी मदद।

एक खौफनाक पैटर्न

सबसे चौंकाने वाली बात—दान सिंह की यह दूसरी पत्नी थी…पहली पत्नी की भी साल 2015 में एक “सड़क हादसे” में मौत हो चुकी थी।अंत में…यह सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं…यह एक सवाल है—क्या रिश्तों की कीमत अब पैसों से तय होगी?एक मां…एक मासूम बच्चा…और एक पति… जिसने सब कुछ खत्म कर दिया—सिर्फ पैसों के लिए।कभी-कभी सबसे खतरनाक दुश्मन वही होता है, जिस पर हम सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *