फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के टूंडला स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) में एक शिक्षिका के साथ छेड़खानी और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है।पीड़ित शिक्षिका का आरोप है कि बीआरसी पर तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने छुट्टी दिलाने के बहाने उसे बुलाया और कमरे में ले जाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की।

अश्लील हरकत करते हुए पकड़ने का प्रयास किया

शिक्षिका ने बताया कि वह अपने बीमार परिजनों की देखभाल के लिए एक महीने की छुट्टी चाहती थी, इसी सिलसिले में आरोपी ने 23 मार्च को उसे बुलाया।आरोप है कि जब शिक्षिका अपने बच्चों के साथ बीआरसी पहुंची, तो कर्मचारी ने सीसीटीवी का हवाला देकर उसे अंदर कमरे में बुलाया और वहां अश्लील हरकत करते हुए पकड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने छुट्टी स्वीकृत कराने के बदले 15 हजार रुपये की मांग भी की।

पहले भी महिला शिक्षकों से अभद्रता और भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके

घटना के बाद शिक्षिका और उसके बच्चे भयभीत हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी पिछले कई वर्षों से यहां तैनात है और उस पर पहले भी महिला शिक्षकों से अभद्रता और भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं।मामला सामने आने के बाद विभाग हरकत में आया और आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।यह घटना न केवल महिला सुरक्षा बल्कि शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *