लखनऊ । यूपी की राजधानी से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां भांजे के प्रेम में पड़ी बहू ने अपनी ही सास की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद कब्र खोदकर शव बाहर निकाला, जिससे अब पूरे मामले का सच सामने आने की उम्मीद है।

सामान्य मौत मानकर परिवार ने शव को खेत में दफना दिया

घटना काकोरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमगंज गांव की है, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला शांति देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे सामान्य मौत मानकर परिवार ने शव को खेत में दफना दिया था, लेकिन बाद में मामला हत्या का निकला।

ऐसे खुला राज

पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि मृतका की बहू शालिनी का अपने रिश्ते के भांजे करन के साथ प्रेम संबंध था। सास शांति देवी इस रिश्ते का विरोध कर रही थीं, जिससे नाराज होकर बहू ने उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची।आरोप है कि 5 अप्रैल की रात शालिनी ने खाने में जहर मिलाकर सास को दे दिया। हालत बिगड़ने पर 6 अप्रैल को इलाज के दौरान शांति देवी की मौत हो गई। इसके बाद बिना किसी को जानकारी दिए शव को खेत में दफना दिया गया।

कब्र से निकाला गया शव

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की अनुमति से मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव बाहर निकाला गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।पुलिस को मौके से आधी रोटी भी मिली थी, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अगर रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होती है, तो यह केस का अहम सबूत साबित होगा।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी बहू शालिनी को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके प्रेमी भांजे करन की तलाश में टीम लगाई गई है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।यह मामला रिश्तों में विश्वास और मर्यादा के टूटने की एक भयावह तस्वीर पेश करता है। अब पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर इस सनसनीखेज हत्याकांड का पूरा सच सामने आएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *