हापुड़ । हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में हुए चर्चित राजपाल हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि इस वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि अवैध प्रेम संबंध की साजिश थी, जिसमें मृतक की पत्नी ही मुख्य साजिशकर्ता निकली।पुलिस के अनुसार आदर्श नगर निवासी राजपाल की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी। घटना 18 मार्च को सामने आई थी, जब उसका शव कब्रिस्तान के पास कंटीले तारों में फंसा हुआ मिला। शुरुआत में मामला रहस्यमयी लग रहा था, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने सच्चाई तक पहुंच बना ली।

दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना डाली

जांच में खुलासा हुआ कि राजपाल की पत्नी रजनी और उसके प्रेमी बंटी के बीच लंबे समय से संबंध थे। इस रिश्ते का राजपाल विरोध करता था, जिससे दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। 17 मार्च की रात घर के अंदर ही लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।घायल हालत में राजपाल अपनी जान बचाने के लिए घर से भागा, लेकिन आरोपी उसके पीछे लगे रहे। भागते-भागते वह कब्रिस्तान के पास लगे कंटीले तारों में उलझ गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और सामान्य व्यवहार करते रहे, ताकि किसी को शक न हो।पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया गया है। बाद में दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि आरोपी बंटी ठेला लगाकर आइसक्रीम बेचता था और पिछले तीन वर्षों से उसका रजनी के साथ संबंध था, जिसने इस खौफनाक हत्या की पटकथा लिखी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *